दरभंगा:-बिहार में अपराधियों की बहार है नीतीशे कुमार है बिहार में अपराध चरम पर है और कानून का भय पूरी तरह से खत्म हो चुका है अपराधी मस्त है पुलिस पस्त है। दरभंगा जिले के सदर प्रखंड के रानीपुर पंचायत से बड़ी खबर आ रही है. जहां दो नकाबपोश अपराधियों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है.बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम बरसाई गोलियां घटना उस वक्त की है जब व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह सदर प्रखंड के उपप्रमुख पूनम देवी के पति लाल बिहारी यादव एक मिठाई की दुकान के सामने अपने साढ़ू के साथ खड़े थे. लहेरियासराय-बहेड़ी पथ में आनंदपुर बाजार स्थित सुरहाचटटी के पास तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. गोलीबारी में लाल बिहारी के पेट में दो गोली और कंधे, बाह में दो गोली लगी है, जबकि अरूण यादव को पांव में गोली लगी है. एकाएक हुए गोलीबारी से बाजार में अफरातफरी मच गई जिसका फायदा उठाकर अपराधी आसानी से फरार हो गए. दोनों घायलों को डीएमसीएच लाया गया, जहां से स्थिति चिंताजनक होने पर स्थानीय पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.बता दें कि घायल लाल बिहारी यादव दो माह पूर्व दरभंगा बस स्टैण्ड के निकट हुए ट्रिपल मडर केस का मुख्य अभियुक्त भी है. लाल बिहारी हाल ही में उसी तिहरे हत्याकांड मे जेल से जमानत पर रिहा हुआ था. लाल बिहारी का जमीन से जुड़ा कारोबार है और दरभंगा बस स्टैण्ड में भी उसका कारोबार है. लाल बिहारी की पत्नी दरभंगा सदर प्रखंड में वर्तमान में उपप्रमुख हैं. बहरहाल इस घटना से स्थानीय लोगों मे काफी आक्रोश है.
Related Posts
ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने चुपके से बुर्के के आड़ में कोर्ट में किया सरेंडर, आर्म्स एक्ट मामले में कई दिनों से चल रही थी फरार ।
बेगूसराय-आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने एक गाड़ी में आकर…
प्रतापगढ़ रामपाल परिसर चिलबिला में हुआ भागवत कथा का समापन
प्रतापगढ़।चिलबिला स्थित रामपाल परिसर द्वितीय खण्ड में वृंदावन से पधारे कथा व्यास पवन देव जी महराज द्वारा सप्तम दिवस या…
“आप” का बड़ा आरोप, मंत्री जी रंगीन जग में शराब जैसा पानी पीते हैं, पढ़िये पुरी खबर
पटना। 31 मई 2020। औरंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मेहता पर अनुदान के नौ करोड़ रुपए दिलवाने का झांसा देकर 15…
