मुंगेर: समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा ने किया मीडिया को संबोधित, नवरात्रि पर मांगा क्षेत्रवासियों की खुशहाली की दुआ

नवयुवक सेवासंघ के प्रधान कार्यालय हवेली खड़गपुर में तारापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी संवाददाताओं को दुर्गापूजा के उपलक्ष्य पर शुभकामना देने हेतु एक जगह आमंत्रित किया गया।

राजेश कुमार मिश्रा ने संवाददातागण को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा प्रेम एवं सदभाव का प्रतीक है। इसे सभी क्षेत्रवासी सद्भावनापूर्वक मनाएं। क्षेत्रवासी खुशहाल रहे यही दुर्गा मां से मेरी कामना है।

अपने तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मीडिया के समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चारों प्रखण्ड में किसानों की स्थिति दयनीय है। धान का कटोरा कहे जाने वाले इस क्षेत्र में पटवन हेतु पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों में हाहाकार है तथा प्रशासन का रवैया इस संबंध में उदासीन है।

श्री मिश्रा ने आगे कहा कि आने वाले छठ महापर्व में गरीब एवं असहाय छठ व्रतियों के बीच नवयुवक सेवासंघ के माध्यम से 10,000 साड़ी वितरण किया जाएगा। इस संबंध में सूची बनाने के लिए नवयुवक सेवासंघ के प्रखण्ड स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक के पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

इस मौके संगठन के उपाध्यक्ष-सह-प्रखण्ड संगठन प्रभारी संजीव कुमार चौधरी, प्रवक्ता मनोज कुमार रघु, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य दिलीप मंडल, पप्पू मंडल, अंकुश सांडिल्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *