पटना: दुर्गा पूजा का रंग पूरी तरह से पटना पर चढ़ गया है। शहर के आकर्षक पूजा पंडाल के अलावा लाइटिंग को देखने पूरे पटना वासी सहित आस-पास के गांव के लोग आ रहे हैं। माँ के दर्शन का लोगों के बीच एक खास उत्साह दिख रहा है। पूरे पटना शहर का वातावरण भक्ति गीत-गानों से भक्तिमय हो गया है । शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर माँ दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है। कई पूजा पंडाल तो इतने आकर्षक है कि लोग मां के दर्शन के साथ पंडाल की भव्यता को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते दिखे। पटना शहर के डाकबंगला, फ्रेजर रोड, इनकम टैक्स गोलंबर, बेली रोड, राजा बाजार समेत सिटी इलाके में भक्तों की भारी भीड़ माता के दर्शन को दिखी। राजधानी में कई जगहों पर पूजा पंडाल में देश-विदेश के भवनों को दिखाया गया है। कई पंडालों में सामाजिक सन्देश देते झांकियो को प्रस्तुत किया गया है। डाकबंगला चौराहे पर नवयुवक संघ श्री दुर्गापूजा समिति ट्रस्ट द्वारा राजमहल जैसा पंडाल बनाया गया है। जिसकी भव्यता देखते बनती है। इसका डिजाइन कोलकाता आर्ट कॉलेज के कलाकार रितेश चटर्जी द्वारा किया गया है। इसके निर्माण में शीशा, कांच की चूड़ी, स्टोन, बालू, रेशम के धागा व सनपैक का इस्तेमाल किया गया है। पंडाल की ऊंचाई लगभग 80 फीट है। वहीँ कदमकुआं और मछुआ टोली में माता का बेहद ही आकर्षक पंडाल बनाया गया है। मछुआ टोली में माँ की प्रतिमा को कलाकारों ने बेहद सुन्दर स्वरुप दिया है।
Related Posts
बहुत जल्द ही शुरू होनेजारी ‘हिंदी मीडियम 2’ की भी शूटिंग :-
बॉलिवुड के बेहतरीन :- अभिनेता इरफान खान को फिल्म हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट ऐक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, साथ ही इस…
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों पर फेसबुक संडे लाइव के माध्यम से पार्टी नेताओं से किया संवाद
पटना 26 जुलाई 2020: जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आज फेसबुक संडे लाइव के माध्यम से आज कोरोना से…
अब खत्म होगा इंतजार, डाले एक नज़र कैसी होगी रजनीकांत की ‘2.0’ की ट्रेलर बता देगी 400 करोड़ में बनी यह फिल्म …
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘2.0‘ की रिलीज डेट से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही…
