जमुई: लोकल न्यूज चैनल पी एम पी के मैनिजिग डायरेक्टर को कुछ लोगो के द्वारा घायल कर दिया गया जब वो अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे अपराधियो ने उनको चलती मोटरसाइकिल गाड़ी से खींच लिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।मामला तो तब शर्मनाक हो गया जब पंकज जी इसकी शिकायत ले के थाना पंहुचे तो जमुई आदर्श थाना के थाना प्रभारी ने मानवता को शर्मसार करते हुए उनसे पत्रकार होने का सबूत माँगने लगे और उनको जमीन पे लेटने का हुक्म सुना दिया।बड़ी मशक्कत के बाद उनको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वंही जमुई से पूर्व विधायक ने संबंधित थाने को फोन कर के कँहा की मानवता के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दास्त नही किया जाएगा उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तत्काल फोन पे कहा कि वो मामले को अपनी निगरानी में देखे और दोषियों को जल्द न्यायोचित दंड दिलवाए। वंही चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने बताया कि चाहे वो पत्रकार हो या आम आदमी किसी के साथ ऐसा व्यवहार नही होना चाहिए।
जमुई: आंखिर कब रुकेगा पत्रकारों पर जुल्म ?
