पटना- मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की सीबीआइ जांच का आदेश दे दिया है। विदित हो कि घटना उजागर होने के बाद बिहार में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने इसकी सीबीआइ जांच की मांग की थी। मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बहुत ही घृणित घटना घटी है और पुलिस द्वारा इसकी पूरी निष्पक्षता से जांच की जा रही है। सीएम ने कहा है कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है, किन्तु एक भ्रम का वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भ्रम का वातावरण नहीं रहे, इसलिए मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रधान सचिव गृह को तत्काल इस पूरे मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है।
Related Posts
बजट उलझा हुआ- मदन सहनी
पटना। बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने यूनियन बजट पर कहा कि बजट पूरी तरह उलझा…
बिहार बंद के दौरान अफरातफरी का माहौल, डाकबंगला चौक हजारों की संख्या प्रदर्शनकारी मौजूद
बिहार बंद को लेकर पुरे बिहार में कई जगहों पर प्रदर्शन जारी है। पटना के डाकबंगला चौक पर अफरातफरी का…
अलग अलग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से दो लोग घायल
बगोदर / गिरिडीह : – बगोदर थाना क्षेत्र के एनएच दो पर अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर…
