तीन दिन बाद ये चीजें हो जाएंगी महंगी और सस्ती

एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है। संसद में बजट पेशी के दौरान वित्त मंत्री अरूण जेटली ने जिन टैक्स को नए वित्त वर्ष से लागू करने की घोषणा की थी वो सभी एक अप्रैल 2018 से लागू हो जाएंगे।

नए वित्तीय वर्ष के नए नियमों के लागू होने से रोजाना इस्तेमाल होने वाली कई चीजों की कीमतों पर असर पड़ने जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी चीजें तीन दिनों के बाद सस्ती होंगी और कौन सी महंगी हो जाएंगी। यहां देखे पूरी लिस्ट…

ये 8 चीजें हो जाएंगी महंगी

1) एक अप्रैल से ही मोटरसाइकिल, कार और कमर्शियल वाहनों का बीमा एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा।

2) नेशनल हाईवे अथॉर्टी ऑफ इंडिया ने टोल में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है जो एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।

3) टेलीकॉम कंपनियां जो अब तक फ्री में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही थीं, वह 31 मार्च हो जाएगी। ये भी महंगा हो जाएगा।

4) एलईडी बल्ब महंगे हो जाएंगे।

5) चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान भी महंगे होंगे। वहीं स्टील के बर्तन भी महंगे हो जाएंगे।

6) तंबाकू वाले पान-मसाले, गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 फीसद से बढ़कर 12 फीसद हो जाएगा।

7) नए वित्त वर्ष में कस्टम ड्यूटी बढ़ने की वजह से मोबाइल और टीवी जैसे आइटम महंगे हो जाएंगे।

8) फोन के दामों में भी 1 अप्रैल से बढ़ोतरी हो सकती है। एल्यूमीनियम पर सरकार द्वारा अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया है। जिसके बाद इससे बनने वाली सभी चीजें भी महंगी हो जाएंगी।

ये 8 चीजें हो जाएंगी सस्ती

1) एक अप्रैल के बाद घर खरीदने सस्ता हो जाएगा। सरकार ने सस्ते मकान उपलब्ध कराने के इरादे से होम लोन पर लगने वाले ब्याज पर छूट का ऐलान किया था। जो एक अप्रैल से लागू हो जाएगा।

2) खराब पानी की समस्या से पीडि़त हैं तो अब आपके लिए खुशखबरी है, अब आरओ के दाम पहले से कम हो जाएंगे। साफ पानी के लिए घर पर आरओ लगवा सकेंगे।

3) रेलवे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 अप्रैल से सस्‍ती हो जाएगी। टिकट पर लगने वाला सर्विस चार्ज कम कर दिया गया है।

4) इस वित्तीय वर्ष से डाक की सुविधा पहले से सस्ती होने वाली है।

5) लेदर के सामान भी एक अप्रैल से सस्ते हो जाएंगे।

6) बायोगैस के दाम कम होंगे।

7) मोबाइल चार्जर, आरओ, देश में तैयार हीरे, जीवनरक्षक दवाएं, नमक, माचिस, कई दवाएं और सिल्वर फॉइल सस्ती होने जा रही हैं।

8) ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की कवायद में जुटी हुई है और इसी के तहत 1 अप्रैल से पॉइंट ऑफ सेल मशीनें सस्ती हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *