संसद हमले की तेरहवीं बरसी पर पीएम सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

modi 13

नई दिल्ली: आज संसद हमले की तेरहवीं बरसी है | आज ही के दिन साल 2001 में आतंकियों ने संसद पर हमला किया था , इस हमले में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया , जबकि दिल्ली पुलिस के छे जवानों सहित 9 लोग शहीद हुए थे | जब आतंकियों ने हमला किया तब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने संसद जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है | प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘हम 2001 में आज के दिन लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वालों को सलाम करते हैं. उनका बलिदान हमारी यादों में बना हुआ है | ‘