पूर्व मेयर सीता साहू सहित 8 ने किया मेयर के लिए नॉमिनेशन

पटना। पटना नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए पूर्व मेयर सीता साहू सहित 8 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। डीपीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व मेयर सीता साहू, सोनी कुमारी, विनीता सिंह उर्फ विनीता बिट्टïू सिंह, पुष्पलता सिन्हा, श्वेता झा, सरिता नोपानी तथा पुष्पा देवी ने नॉमिनेशन किया है।

इसके अलावा डिप्टी मेयर के लिए कुसुम देवी, सीमा कुमारी तथा रेखा कुमारी ने नॉमिनेशन किया है। वहीं बुधवार को पार्षद पद के लिए विभिन्न वार्डो के 148 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह डीडीसी ने बताया कि बुधवार को कुल 159 नॉमिनेशन हुए जिसमें मुख्य पार्षद के लिए 8, उप मुख्य पार्षद के लिए 3 तथा पार्षद के लिए 148 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है।

अब तक मुख्य पार्षद के लिए13, उप मुख्य पार्षद के लिए 4 तथा पार्षद के लिए 201 लोग सहित कुल 218 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *