50 भारतीय मछुआरे को पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया

fishermen

पाकिस्तान ने आज 50 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और 10 नौकाएं जब्त कर लीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 नौकाओं में सवार 50 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की जलसीमा में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
एक समाचार पत्र के मुताबिक गिरफ्तार मछुआरों को पुलिस को सौंपा जाएगा और उनके खिलाफ पाकिस्तान की जलसीमा में अनाधिकृत प्रवेश के लिए मामला दर्ज किया जाएगा। नवंबर महीने में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन के समापन के अगले ही दिन पाकिस्तान ने 35 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *