योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु शंकर देव का शायद अब पता नहीं चल पाएगा। इस मामले में देश की शीर्ष जांच एजेंसी सीबीआइ ने भी क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है। सीबीआइ इस मामले की जांच फरवरी 2013 से कर रही थी। गौरतलब है कि बाबा रामदेव के 80 वर्षीय गुरु शंकर देव 14 जुलाई 2007 को हरिद्वार के कृपालु बाग कनखल आश्रम से सैर पर निकले थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। उस दिन बाबा रामदेव विदेश दौरे पर थे, जबकि आचार्य बालकृष्ण आश्रम में नहीं थे। घटना के दो दिन बाद 16 जुलाई को बालकृष्ण ने स्वामी शंकर देव के लापता होने की रिपोर्ट कनखल थाना में दर्ज कराई थी।
Related Posts
हजारों अफगानों को अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन के वादे का पूरा होने का इंतजार
अफगानिस्तान में हजारों लोग घबराहट में ये इंतजार कर रहे है कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के सभी अमरीकियों…
सत्या पॉल ने लंदन में प्रिंट, ड्रेप और कलात्मक अभिव्यक्ति की अपनी विरासत को किया प्रदर्शित
लंदन, 3 जून 2026 भारत के प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड सत्या पॉल (Satya Paul) ने एसएक्सएसडब्ल्यू लंदन (SXSW London) में अपने…
बर्मिंघम, यूके में बिहार का छठ पर्व 2025 भव्य स्तर पर मनाया जाएगा
बर्मिंघम, यूके – बिहार का प्रमुख पर्व छठ पूजा इस वर्ष एक बार फिर बर्मिंघम में भव्य रूप से मनाया…
