पटना: बिहार सरकार ने सिपाहियों को क्रिसमस का उपहार दिया है। बिहार के 325 सिपाहियों को प्रमोशन दिया गया है। केंद्रीय चयन परिषद की बैठक में पीटीसी उत्तीर्ण सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक कोटि में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में 325 सिपाही को एएसआई में प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया। 10 दिसंबर की बैठक में प्रमोशन को लेकर सहमति बन गई थी। सोमवार को ADG मुख्यालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले से सिपाहियों में खुशी है । बिहार पुलिस के सिपाही इस सरकार के इस फैसले को क्रिसमस और नए साल का उपहार मान रहे हैं ।
Related Posts
राबड़ी आवास पर मकर संक्रांति का आयोजन नहीं
पटना। चारा घोटाले के एक मामले में सजा पाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के…
पटना HC ने दारोगा बहाली की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट किया कैंसिल, दिया ये निर्देश
पटना- बिहार में दारोगा बहाली के लिए ली गई मुख्य परीक्षा के परिणाम को पटना हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया…
महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए ख़तरा बनी साइबर की दुनिया
इंटनेट इस्तेमाल करने वाली स्त्रियों की बढ़ती तादाद एक सकारात्मक बदलाव है। लेकिन, इसने और अधिक संख्या में महिलाओं को…
