बीते 24 घंटों में 3 लाख 31 हजार 507 लोग हुए स्वस्थ, कुल वैक्सीन की 66.86% डोज 10 राज्यों में लगी

देशभर में कुल वैक्सीन की 66.86% डोज 10 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.45%), राजस्थान (8.30%), उत्तर प्रदेश (8.08%), गुजरात (8.13%), पश्चिम बंगाल (7.01%), कर्नाटक (6.21), मध्य प्रदेश (5.13), केरल (4.66%), बिहार (4.57%) और आंध्र प्रदेश (4.29%) शामिल हैं।

बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ

बीते 24 घंटों में 3 लाख 31 हजार 507 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कुल 18.26 लाख से अधिक लोगों के सैंपल की जांच हुई। इसमें से 10 राज्यों से कुल 72.47% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत महाराष्ट्र में सर्वाधिक (63,842), उत्तर प्रदेश (28,902), केरल (27,152), कर्नाटक (18,943), तमिलनाडु (21,546), दिल्ली (20.028) और पश्चिम बंगाल से (17,412) कोविड मरीज ठीक हुए हैं।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17.35 करोड़ वैक्सीन दी गईं

देश में अबतक 17 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। इसमें महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.75 करोड़, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़ 45 लाख, राजस्थान को 1 करोड़ 42 लाख, गुजरात को 1 करोड़, 39 लाख, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 18 लाख और कर्नाटक को 1 करोड़, 6 लाख से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 10 लाख से अधिक डोजों को अभी राज्यों को अगले तीन दिनों में दिया जाना है।

किस राज्य में कितनी खुराक उपलब्ध

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 9 लाख, 63 हजार, 994 खुराकें, महाराष्ट्र में 4 लाख, 84 हजार, 287 खुराक, मध्य प्रदेश में 5 लाख, 79 हजार, 099 खुराकें, झारखंड में 5 लाख 795 खुराकें, दिल्ली में 4 लाख, 37 हजार, 182 खुराकें और बिहार में 4 लाख 55 हजार, 316 खुराकें और तमिलनाडु में 6 लाख, 13 हजार, 622 खुराकें फिलहाल उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 90 लाख से अधिक टीके उपलब्ध हैं।

Related posts

Leave a Comment