अवेध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में 21874 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

पटना, 20 मार्च : आपको बता दें कि बिहार मद्य निषेध विभाग आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शराब के विरुद्ध हो रहे कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा जिसमें उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 01.03.2023 से 18.03.2023 तक) अवैध शराब के विरूद्ध कुल 86446 छापामारी की गयी है, जिसमें मद्यनिषेध विभाग द्वारा 41740 एवं पुलिस विभाग द्वारा 44706 छापामारी किया गया है।

वहीं शराबबंदी से संबंधित कुल 12241 उत्पाद अभियोग दर्ज किये गये हैं, जिसमें मद्यनिषेध विभाग द्वारा 6907 एवं पुलिस विभाग द्वारा 5334 अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं 21874 अभियुक्तों (मद्यनिषेध विभाग 13261 एवं पुलिस विभाग 8613) की गिरफ्तारी की गयी है। कुल 191342.90 बल्क लीटर देशी शराब एवं 96768.76 बल्क लीटर विदेशी शराब अर्थात कुल 288111.66 बल्क लीटर शराब बरामद किये गये हैं, जिसमें मद्यनिषेध विभाग द्वारा 1108583.42 बल्क लीटर एवं पुलिस विभाग द्वारा 179528.23 बल्क लीटर शराब बरामद किये गये हैं। होम डिलीवरी में उत्पाद एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 723 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं शराब से जुड़े मामलों में कुल 1264 वाहन (मद्यनिषेध विभाग 350 वाहन एवं पुलिस विभाग- 914 वाहन) जब्त किये गये हैं। आगे उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में अवैध छापामारी के विरूद्ध ड्रोन के माध्यम से सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है इसमें से कुल 10 कम्पनियों के द्वारा प्रदत्त 39 ड्रोन से बिहार राज्य के सभी जिलो में कुल 33348 छापेमारी की गयी है, जिसमें से 1677 अभियोग दर्ज किये गये हैं। तथा कुल 261.17 लाख किलो जावा महुआ एवं 489292 लीटर शराब को विनष्ट किया। उन्होंने कहा की विभाग के द्वारा सम्पूर्ण राज्य में कुल 213 नए ब्रेथ एनालाईजर (Server Driven) की आपूर्ति की गयी है।

वहीं दिनांक 02.01.2022 से 18.03.2023 को सभी जिलों में कुल 2171897 व्यक्तियों की जाँच की गयी है, जिसमें से 1938367 व्यक्ति का निगेटिव एवं 233530 व्यक्तियों का पोजेटिव पाया गया है। दिनांक 01.05.2022 से 18.03.2023 तक ब्रेथ एनालाईजर से जिलों में कुल 2088067 व्यक्तियों की जाँच की गयी है, जिसमें से 1860626 व्यक्ति का निगेटिव एवं 227441 व्यक्तियों का पोजेटिव पाया गया है। वहीं दिनांक 18.03.2023 तक कुल 149743 ट्रायल शुरू हो चुका है, जिसमें 136723 ट्रायल पूर्ण हो चुके हैं। अभीतक 1003 व्यक्ति को दोष मुक्त एवं 135720 व्यक्तियों को सजा दी गयी है। दिनांक 01.04.2022 से 18.03.2023 तक कुल 134754 ट्रायल पूर्ण हो चुके हैं, जिसमें 134513 व्यक्तियों को सजा दी गयी है। इसमें 05 वर्ष वाले 223 06 वर्ष के लिए 20, 07 वर्ष के लिये 47 एवं 10 वर्ष के लिए 33 व्यक्तियों को सजा दी गयी है। पिछले चार महीनों का Conviction Rate 99% है। वहीं उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की 1 अप्रैल, 2022 से अधिहरित वाहनों एवं पकड़े गये वाहनों को अर्थदण्ड लगाने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। इसमें 01 अप्रैल, 2022 से 18.03.2023 तक कुल 5453 वाहनों को अर्थदण्ड लगाकर छोड़ा गया है, जिससे कुल 3301.62 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है।

मद्यनिषेध विभाग के द्वारा प्रत्येक दिन औसत गिरफ्तारी फरवरी माह में 603 की जा रही है। 1.04.2022 से 18.03.2023 तक कुल धारा- 37 के तहत उत्पाद विभाग के द्वारा 1345 तथा पुलिस के द्वारा 1077 (कुल- 2422) Repeat offenders को पकड़ा गया है। वहीं दिनांक 01.12.2021 से 18.03.2023 तक उत्पाद एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 1380 VIP गिरफ्तारी की गयी है जिसमें उत्पाद विभाग द्वारा सरकारी कर्मी -104 डॉक्टर-34 अधिवक्ता 21 एवं जन प्रतिनिधि-86 तथा पुलिस विभाग द्वारा सरकारी कमी 25 डॉक्टर- 03 अधिवक्ता – 02 एवं जन प्रतिनिधि-19 की गिरफ्तारी की गयी है। वहीं 12.03.2023 से 18.03.2023 से जुड़े शराब मामलों में कुल 365 वाहन (मद्यनिषेध विभाग 125 वाहन एवं पुलिस विभाग- 237 वाहन) जब्त किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *