नमामि गंगे कार्यक्रम में बच्चों ने सीखे लोकगीत

पटना। गंगा सिर्फ  एक नदी नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पटना के यूथ हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के बच्चों को लोक गायन का प्रशिक्षण देते हुए बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि लोकमानस में गंगा की पूजा मां के रूप में की जाती है। हम मानते रहे हैं कि जैसे घर में मां हमारी देखरेख करती हैं वैसे ही गंगा मैया करोड़ों लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं की पूर्ति के…

Read More

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मजबूत अन्नतंत्र देश में हो रहा है विकसित: अश्विनी चौबे

पटना, 21 फरवरी 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मजबूत अन्नतंत्र विकसित किया जा रहा है। अनाज का रखरखाव आधुनिक हो, इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है। शाहाबाद क्षेत्र जिसे धान का कटोरा कहा जाता है। प्रधानमंत्री के विशेष आशीर्वाद से देश में पहली बार चावल का साइलो गोदाम पायलट प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने के उपरांत इसकी सफलता के बाद…

Read More

प्रत्येक शनिवार व रविवार को गंगा महाआरती का होगा आयोजन

पटना। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को गंगा महाआरती का आयोजन गांधी घाट पटना में किया जाएगा। महाआरती का समय सूर्यास्त के बाद प्रारंभ एवं 10 बजे रात्रि तक संपूर्ण कार्यक्रम समाप्त कर घाट को खाली कराने का निर्देश दिया गया है। महाआरती के अवसर पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था ,यातायात व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला दंडाधिकारी पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पटना द्वारा संयुक्तादेश जारी कर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया…

Read More

शैलेन्द्र दीक्षित का निधन पत्रकारिता जगत के लिये अपूरणीय क्षति-तेजस्वी

पटना। प्रख्यात साहित्यकार एवं पत्रकार शैलेन्द्र दीक्षित के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि वे जाने माने पत्रकार थे। वे आज हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और दैनिक जागरण के साथ साथ कई समाचार पत्रों के माध्यम से हिन्दी साहित्य एवं पत्रकारिता की सेवा की। उन्होंने पटना मे दैनिक जागरण की शुरुआत की और इस समाचार पत्र को प्रतिष्ठित किया। पत्रकारिता के वे स्तम्भ थे उन्होंने अनेको युवाओं को हिन्दी पत्रकारिता से जोड़ा। उनके…

Read More

उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार

पटना। दानापुर के डीआरएम प्रभात कुमार, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी ए के कार्य की अनुशंसा पर संरक्षा की दिशा में उत्कृष्टï कार्य करने वाले रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। दानापुर मंडल के अलग अलग हिस्सों में  जनवरी एवं फ रवरी 2022 में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं संरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले कुल अठारह रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें अभियंत्रण विभाग के सत्रह कर्मी एवं परिचालन विभाग के एक कर्मी शामिल हुए। ट्रैक मेंटेनर मुकेश प्रसाद, ट्रैक मैन लक्ष्मण रविदास,…

Read More