नाला उड़ाही में कोताही बरतने वाले 2 सफाई निरीक्षक निलंबित

पटना। पटना नगर निगम द्वारा मानसून पूर्व नालों की उड़ाही युद्ध स्तर पर जारी है। पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर सफ ाई का जायजा भी लिया जा रहा है इसी क्रम में  नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर द्वारा राजवंशी नगर, मोहनपुर, आनंदपुरी नाला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नाले कई जगहों पर साफ  पाए गए। वहीं कहीं कहीं पर गंदगी भी नजर आई। आनंदपुरी नाले के पास कचरे का उठाव नहीं किया गया था।  काम में लापरवाही बरतने एवं सफ ाई नहीं रहने पर वार्ड संख्या 7 एवं वार्ड संख्या 20 के सफ ाई इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया एवं शो कॉज नोटिस दिया गया। इसके साथ ही नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है कि डॉ गोपाल प्रसाद के पास पथ को काटकर सफ ाई की जा रही थी। जिसे 24 घंटे के अंदर मरम्मत किया जाए।

इसके साथ ही बिस्कुट फैक्ट्री के पास रोड धंसी हुई मिली जिसे एजेंसी द्वारा मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी, कार्यपालक पदाधिकारी पाटलिपुत्र प्रतिभा सिन्हा, वार्ड 23 की पार्षद प्रभा देवी और नगर निगम के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment