राजद कार्यालय में मनायी गयी सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की194 वी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।  इस अवसर पर राजद के राष्टï्रीय महासचिव श्याम रजक ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने जो शिक्षा का मशाल महिलाओं के लिए जलाया था उसके कारण ही आज महिला सशक्तिकरण का काम हो सका है। उनके कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत है और गांव में इनके अलग को जगाने की जरूरत है। श्री रजक ने कहा कि सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढऩे का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में। आज औरतों को उन्हें आदर्श मानना चाहिए। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जिया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया। वे पे्ररणा के स्त्रोत हैं। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, फैयाज आलम कमाल, निर्भय अम्बेदकर, डॉ0 पे्रम कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, धमेन्द्र पटेल, डॉ0 कुमार राहुल सिंह, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, विनोद यादव, अभिषेक कुमार, विजय कुमार यादव, महेन्द्र प्रसाद वि़द्यार्थी, अरविन्द यादव, राकेश रजक, विनोद  कुमार यादव, सुनील कुमार चक्रवर्ती, साहिल कुमार, अजय शर्मा, मोहन यादव, प्रमोद मिश्रा, सोहन कुमार सहित दर्जनों कार्यकत्र्ताओं ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment