पिछले सप्ताह चेन पुलिंग करते हुए 171 लोग गिरफ्तार

पटना। पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना किसी कारण चेन पुलिंग करके रेल गाडिय़ों को रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है।

इसी क्रम में पिछले सप्ताह 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेन पुलिंग के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 171 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सबसे अधिक 81 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये हैं जबकि समस्तीपुर मंडल में बिना कारण चेन पुलिंग करने वाले 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह रेल सुरक्षा बल द्वारा सोनपुर मंडल में 25, पं दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 20 तथा धनबाद मंडल में 10 लोगों अवैध चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पिछले सप्ताह पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर 32 ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटना हुई जिनसे कई ट्रेनों का समयपालन प्रभावित हुआ।

गाडिय़ों को बिना ठहराव एसीपी चेन पुलिंग के द्वारा रोकने के कारण यात्रियों को काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबी दूरी वाली गाडिय़ों में सफ र करने वाले यात्री एसीपी के कारण और ज्यादा परेशान हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *