स्पेशल स्टोरी: हाल-ए-बांका लोकसभा 2019-बहुत कठिन है डगर पनघट की !

रिपोर्ट- पंकज कुमार ठाकुर

बहुत कठिन है डगर पनघट की जमुना से मटकी भर ला झटपट। इसी तरह की राजनीतिक परिदृश्य कमोबेश बांका लोकसभा में देखने को मिल रहा है। सभी पार्टी की नेताजी अपने दावेदारी पेश करने यहां से दिल्ली तक अपने आलाकमान के पास पहुंच रहे हैं। और अपनी अपनी दावेदारी पेश करने में लगे हुए हैं। जहां इस बार भाजपा और जदयू के कद्दावर नेता अपनी जुबान को बंद रखने में ही मुनासिब समझ रहे हैं। बेचारी युवान ना जाने कब क्या फिसल जाए। और बेचारी कुर्सी ना चली जाए। वहीं सूत्रों पर अगर यकीन करें तो यह सीट भाजपा की झोली से खिसक कर जदयू की झोली में जा पहुंची है। हालांकि भाजपा और जदयू के कई कद्दावर नेता यह बात दबी जुबान से स्वीकार करते हैं। अब ऐसे में अपनी चुनावी नैया को पार लगाने के लिए एनडीए के बड़े-बड़े नेताओं को माथापच्ची करनी पड़ रही है। यहां मैं बताना चाहूंगा कि बिहार पत्रिका ने यह अंदेशा 25 अक्टूबर को ही जाहिर कर दिया था। बिहार पत्रिका की भविष्यवाणी लगभग 100 फ़ीसदी सच हुई। भाजपा को टिकट कटने से यू लगने लगा है कि सर मुंडवा तेही ओले से पड़ गए। एक तो अभी हाल में ही कई राज्यों से भाजपा को हाथ धोना पड़ा था। अगर पिछले लोकसभा पर नजर डालते हैं। तू पिछली बार लोकसभा में भी जदयू और भाजपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। जहां राजद के जयप्रकाश नारायण यादव को 285150 वोट पड़े वहीं भाजपा प्रत्याशी पुतुल देवी को 275006 वोट पड़े। और हार का अंतर 10144 वोटों से रहा। अब ऐसे मे अगर पुतुल देवी निर्दलीय चुनाव लड़ता है तो एनडीए गठबंधन की पूरी समीकरण ही ध्वस्त हो सकती है। कमोबेश बांका की परिदृश्य यही बता रही है जबकि इधर किसान नेता कौशल सिंह ने भी किसान सम्मेलन कर अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। कौशल सिंह को किसानों और सवर्णों का मजबूत पकड़ वाला नेता माना जाता है। अब ऐसे में अगर यह दोनों निर्दलीय मैदान में कूदते हैं तो तो तीसरा समीकरण खुद ब खुद तैयार हो जाएगा और राजद प्रत्याशी को अपनी जीत के लिए मशक्कत नहीं करनी होंगी। कमोवेश बांका की उछाल भरी पिच पर बल्लेबाजी करना इस बार इतना आसान नहीं। हालांकि इस बार बांका की उछाल भरी पिच पर बल्लेबाजी करना अच्छे-अच्छे दिग्गजों के लिए आसमान से तारे तोड़ने के बराबर होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *