भागलपुर: केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति और श्रम कानून में किये जा रहे बदलाव को लेकर संगठित और असंगठित क्षेत्रों के निर्माण मजदूर आठ और नौ जनवरी को सामुहिक हडताल पर रहेंगे।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की ओर से भागलपुर के एक निजी होटल में संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच एडवोकेसी कैम्पेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह सहित विधायक अजीत शर्मा ने भाग लिया और मजदूरों को संगठित होकर योजनाओं के लाभ के लिए निबंधन कराने की अपील की।वही इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ने आठ और नौ जनवरी के हडताल के ऐतिहासिक होने का दावा किया।साथ ही विधायक ने मजदूरों के हित में लडीजाने वाली लडाई को कांग्रेस की ओर से पूरे सहयोग करने की बात कही।
Related Posts
जलजमाव और नागरिक सुविधाओं की अनदेखी को लेकर स्थानीय विधायक का पुतला दहन
कुम्हरार विधान सभा इलाके में नागरिक सुविधाओं की अनदेखी करने एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्थानीय नागरिकों ने विधायक…
लखनऊ की धरती को प्रणाम – मोदी
लखनऊ | नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बड़ी सभा आज लखनऊ में…
रूस ने बनाई कोविड-19 की वैक्सीन, 20 देशों ने इस वैक्सीन के 1 अरब डोज बनाने का ऑर्डर
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया कि देश में तैयार की गई कोरोना वायरस की वैक्सीन को…
