वीरू देवगन का निधन, जाने माने स्टंट कोरियोग्राफर थे फिल्म अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन

फिल्म स्टार अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। आज शाम 6 बजे मुंबई के विले पार्ले में वीरू देवगन को अंतिम विदाई दी जाएगी। जाने माने स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन के चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। अजय देवगन के परिवार को सांत्वना देने फ़िल्मी सितारे अजय काजोल के घर पहुंच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आज तड़के उन्होंने आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन हार्टअटैक के कारण हुआ है। सीने में तकलीफ और सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें सैंटाक्रूज के सूर्या हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से उनके पिता की तबीयत नासाज चल रही थी इसी के चलते उन्हें कई बीते कुछ दिनों में अपने कई कार्यक्रम रद्द भी करने पड़े थे। बीते दिनों उन्होंने अपनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के कई इंटरव्यूज भी कैंसल करने पड़े थे। बता दें कि आज शाम को करीब 6 बजे विले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वीरू देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था।