212 लोगों को ले जा रहा रूस का एक यात्री विमान मिस्र के सिनाई में क्रैश हो गया है। विमान के दुर्घटना की पुष्टि मिस्र के पीएम ने की है। हालांकि अभी इसके क्रैश होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जिस जगह पर यह विमान हादसा हुआ है, वहां से आतंकी संगठन आईएसआईएस का गढ़ नजदीक है। प्लेन रेड सी रिसॉर्ट के शर्म अल शेख से रूस जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसमें रूसी यात्री सवार थे।
रूस का एक यात्री विमान मिस्र के सिनाई में क्रैश

