मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के मुख्य संचालन अधिकारी सुंदर रमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है | जिससे बीसीसीआई में सत्ता परिवर्तन के बाद उनके भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलें भी समाप्त हो गई। ढांचे को पाक साफ करने की कवायद के तहत बीसीसीआई ने भी रमन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने 31 अक्तूबर तक उन्हें पद छोड़ने को कहा था। आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘हां, उन्होंने (रमन) बीसीसीआई अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है, और बीसीसीआई अध्यक्ष ने इसे स्वीकार कर लिया है।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि वह सक्षम व्यक्ति है और इतने वर्षों तक उन्होंने पूरी क्षमता के साथ आईपीएल को देखा। मैं आईपीएल को उनके योगदान की सराहना करता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
Related Posts
छक्के जड़ने के मामले में रोहित ने तोड़ा सिक्सर किंग का रिकॉर्ड
‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टीम इंडिया के पहले…
जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का पहला मैच 2-2 गोल से हुआ बराबर
दलसिंहसराय(कुणाल गुप्ता) स्टेशन रोड स्थित छत्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का उद्घाटन स्थानीय विधायक आलोक…
पटना और सिवान के बीच होगा बिहार दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला, देखें कैसी है दोनों टीमें
पटना: बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बिहार दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच अपने चरम पर…
