पटना: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से हिचक नहीं रहे. वहीं पुलिस तमाम दावों के बावजूद इन पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है. ताजा मामला शास्त्री नगर थाना इलाके का है, जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े पटना हाई कोर्ट के वकील जितेंद्र कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी । घटना राजवंशी नगर मोहल्ले का है । जहाँ घात लगाए अपराधियों ने वकील पर गोली चला दी । गोली लगने के बाद वकील को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । आपको बता दें कि राजधानी पटना में सोमवार को पुलिस मुड़भेड़ में अपराधियों ने पुलिस के कॉन्स्टेबल की भी गोलीमार हत्या कर दिया था ।
Related Posts
ब्राह्मण समाज की उन्नति एवं विकास के लिए ‘ब्राह्मण आयोग’ का गठन करें- संजय तिवारी
पटना : -ब्राह्मण समाज की उन्नति एवं विकास के लिए भी अन्य सामाजिक आयोगों कि तरह ही राज्य सरकारें ‘ब्राह्मण…
चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवर, दिन-दहाड़े जगनपुरा में दिया चोरी की घटना को अंजाम
चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवर, दिन-दहाड़े जगनपुरा में दिया चोरी की घटना को अंजाम पटना के जगनपुरा में दिनदहाड़े…
प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 134वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पटना : प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 134वीं जयंती पर राजेंद्र चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय…
