मुंबई पुलिस ने एक्टर करन जोहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। ये शिकायत यू ट्यूब पर अपलोडेड एक शो में गलत भाषा के इस्तेमाल को लेकर दर्ज कराई गई है। अब पुलिस इन तीनों एक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। मुंबई के ब्राह्मण एकता सेवा संस्था के अखिलेश तिवारी ने तीनों एक्टर्स के खिलाफ मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस शो में ये सितारे एक दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दिए हैं। यहीं नहीं शो में बैठे हुए ऑडियंस पर भी गंदे कमेंट्स पास किए जाते हैं। शो की ऑडियंस में दीपिका पादुकोन, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट मौजूद थीं। महाराष्ट्र सरकार ने इस शो के वीडियोज के खिलाफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।
रणवीर अर्जुन और करण पर FIR

