रक्सौल: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर भाजपा रक्सौल इकाई के नेताओं ने किया दुःख व्यक्त ।

रिपोर्ट-सुबोध कुमार

रक्सौल:-भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ,उपाध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ,महामंत्री प्रदीप सर्राफ़ ,प्रवक्ता गुडडू सिंह ,भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी ई० जितेन्द्र कुमार ,जिला अध्यक्ष प्रो० मनिष दूबे ,महामंत्री ई० प्रवीर रंजन ,भाजपा नेता उदय कुमार सिंह ,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय भगत जी ,मनोज शर्मा ,पिंटू गिरि ,राकेश वर्मा आदि ने केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।श्री प्रमोद शंकर सिंह ने उन्हें भारत माता का महान सपूत बताया और पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताया । प्रो० अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि हम दोनो ने विद्यार्थी परिषद मे साथ-साथ पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया था ,वे कर्नाटक के प्रदेश मंत्री थे और मैं बिहार का । इतनी कम आयु में उनका जाना बहुत ही दुखद है । मैं काफ़ी मर्मांहत हूँ । सभी नेताओं ने उनहे महान राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है ,उसे भरना कठिन है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *