पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में शूटर गोविंद को पटना एसटीएफ ने पटना एयपोर्ट (जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) से गिरफ्तार कर लिया है. इसी शार्प शूटर ने कुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर को एके-47 से भून दिया था. फिलहाल पुलिस शूटर को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए ले गयी है. बताया जा रहा है कि गोविंद पटना से बाहर भागने की फिराक में था. तभी एसटीएफ को इसकी खबर मिल गयी और उसे पकड़ लिया गया. गोविंद की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. कुछ दिनों पहले पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें मुचकुंद का नाम का शूटर मारा गया था. पुलिस सूत्रों कि मानें तो मुठभेड़ वाले दिन मुचकुंद और उज्ज्वल मुजफ्फरपुर गये हुए थे. दोनों एके-47 लेकर पटना लौट रहे थे. यह एके-47 वहीं था जिससे 23 सितंबर 2018 को मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या के लिए शूटरों ने इस्तेमाल किया था. गौरतलब हो कि बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना अंतर्गत अग्निशमन कार्यालय के समीप 23 सितंबर 2018 की शाम आधुनिक स्वचालित हथियारों से लैस अज्ञात अपराधियों ने पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके वाहन चालक पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. जिसमें समीर कुमार (50) और उनके चालक रोहित कुमार (40) की मौत हो गयी थी. वारदात स्थल से पुलिस ने करीब 17 खोखा बरामद किया था.
Related Posts
इस शानदार जीत से यह स्पष्ट होता है कि लोग बिहार की राजनीति में विकल्प के रूप में पप्पू यादव के सेवा और संकल्प को स्वीकार करने लगे हैं
बिहार पत्रिका/पारस नाथ पटना पटना विश्वविद्यालय सेंट्रल पैनल से संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी जेएसीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनीष यादव…
कल होगी माँझी की वर्चुअल रैली, सारी तैयारियां हुई पूरी, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बिहार के लोगों को संबोधित करेंगें माँझी
पटना 29 जुलाई 2020 (बुधवार) हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के द्वारा आयोजित 30 जुलाई 2020 गुरुवार को होने वाले वर्चुअल…
मधुबनी- नदी के तेज बहाव में डूबी महिला
मधुबनी जिला के धौरी नदी में एक 48 वर्षीय महिला बह गयी। सूत्रों के मुताबिक लदनिया प्रखंड के योगिया पदमा…
