महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले राष्ट्रपति शासन लगना तय माना जा रहा है। शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर रा
व ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी।
एनसीपी के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार के अल्पमत में आने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने आज शाम को मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का इस्तीफा मंजूर कर लिया। उनसे वैकल्पिक व्यवस्था तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहने को कहा गया है।
चव्हाण का इस्तीफा मंजूर कर लिए जाने की सूचना देते हुए राजभवन से जारी एक बयान में कहा गया, ‘महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने शुक्रवार को दिया गया मुख्यमंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनसे वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने पद पर बने रहने को कहा है।’
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की संभावना
