पटना : बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ कानून-व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में बांसघाट जुटे. यहां से कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने के लिए प्रस्थान किये. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई विधायक और नेता मौजूद थे. बिहार में बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने पहुंचे. इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया.
Related Posts
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है कारण
नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025 – भारत के 14वें उपराष्ट्रपति और राष्ट्रसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को ‘तत्काल…
मुख्यमंत्री ने कंप्यूटर आधारित सिंचाई यंत्र एवं ड्रीप इरिगेशन पद्धति का किया अवलोकन
पटना, 07 मार्च 2019:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड स्थित नयानगर गांव में डिजिटल…
आदि चित्रगुप्त फाइनेंस को फ्रेंडशिप क्रिकेट का खिताब
पटना, 18 जनवरी : स्थानीय वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित प्रथम फ्रेंडशिप क्रिके ट कप-2020 प्रतियोगिता के फाइनल मैच…
