बेगूसराय-आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने एक गाड़ी में आकर चुपचाप मंझौल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मंजू वर्मा ने एसीजेएम प्रभात त्रिवेदी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक मंजू वर्मा इजलास में खड़े होते ही बेहोश हो गईं हैं। गौरतलब है कि चेरियाबरियारपुर की पुलिस ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ मझौल कोर्ट में इश्तेहार और कुर्की के लिए आवेदन दिया है. मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा अवैध हथियार के मामले में जेल में बंद हैं. मंझौल के अनुमंडल न्यायालय में मंजू वर्मा नाटकीय अंदाज में बुर्का पहनकर पहुंची. खबर के मुताबिक मंजू वर्मा ऑटो से कोर्ट पहुंची थीं. आपको बता दें कि आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस लगातार मंजू वर्मा को गिरफ्तार करने करने के लिए छापेमारी कर रही थी. इससे पहले मंजू वर्मा को पति चंद्रेशेखर वर्मा ने सरेंडर किया था.
Related Posts
जमालपुर सदर बाजार इलाके को किया गया सील, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
मुंगेर जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार इलाके को सील किया गया है. कोरोना संक्रमण के प्रभाव को…
क्यों मनाई जाती है छोटी दिवाली? जानें क्या है इस दिन दीपक जलाने का महत्व
छोटी दिवाली पर शाम के वक्त घर में दीपक लेकर घूमने के बाद उसे बाहर कहीं रख दिया जाता है.…
पटना में लोजपा का आक्रोश मार्च, ममता के पोस्टर पर पोती कालिख
पटना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर कोलकाता पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को ही हिरासत में ले…
