पटना: सुबह सुबह एक मर्माहत कर देने वाली खबर आई । बलिया से पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और मुंगेर से वर्तमान सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशुतोष कुमार सूरजभान सिंह का बड़ा बेटा है और नोएडा में रहकर MBA की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना बीती देर रात हुई है। मिल रही जानकारी के अनुसार देर रात तकरीबन 2 बजे के आसपास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यह घटना हुई। आशुतोष अपनी टोयोटा गाड़ी से कहीं जा रहा था, उसी दौरान अनियंत्रित होकर उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है। सूरजभान सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़ा आशुतोष कुमार नोोएडा से एमबीए कर रहा था। एक्सीडेंट कैसे हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
पटना : एक आईएएस को अतिरिक्त प्रभार, पांच बिप्रसे पदाधिकारियों का तबादला
पटना : परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार…
रोहतास- नदी में डूबने से युवक की मौत
रोहतास से खबर आ रही है कि तिलौथू सोन नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक कि डूबने से…
नक्सली विस्फोट में 5 जवान शहीद, 2 घायल
जवानों के हथियार लूट ले गए नक्सली अनूप नारायण सिंह जगदलपुर, 20 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह…
