पटना: सुबह सुबह एक मर्माहत कर देने वाली खबर आई । बलिया से पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और मुंगेर से वर्तमान सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशुतोष कुमार सूरजभान सिंह का बड़ा बेटा है और नोएडा में रहकर MBA की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना बीती देर रात हुई है। मिल रही जानकारी के अनुसार देर रात तकरीबन 2 बजे के आसपास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यह घटना हुई। आशुतोष अपनी टोयोटा गाड़ी से कहीं जा रहा था, उसी दौरान अनियंत्रित होकर उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है। सूरजभान सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़ा आशुतोष कुमार नोोएडा से एमबीए कर रहा था। एक्सीडेंट कैसे हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
CAA,NPR एवं NRC वापस लिए जाने की मांग को लेकर धरना
पटना के फतुहा प्रखंड में धरना दिया जा रहा है CAA,NPR एवं NRC वापस लिए जाने की मांग को लेकर…
इंडियन ग्लौरी अवार्ड 2019 से सम्मानित हुये 71 विभूति
पटना : इंद्रप्रस्थ एडुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटबल ट्रस्ट के सौजन्य से समाज में अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके…
मां काली का यह मंदिर दरभंगा राज परिवार के महान साधक महाराज रामेश्वर सिंह की चिता पर बना है।
अनूप नारायण सिंह। बिहार के दरभंगा जिले में मां काली का यह भव्य मंदिर मौजूद है, जिन्हें यहां भक्त श्यामा…
