पटना : बिहार के शेल्टर होम से एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है. शहर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक बालिका गृह से रविवार प्रात: चार लड़कियां फरार हो गयीं. घटना पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्थित आशा किरण शेल्टर होम की है. फरार होने वाली चारों लड़कियां बिहार के बाहर की रहने वाली हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छान-बीन शुरू कर दी है. फरार हुई लड़कियों में से तीन की उम्र करीब 16 साल जबकि चौथी लड़की की आयु करीब 12 वर्ष है. जानकारी के मुताबिक युवतियों ने खिड़की से दुपट्टा बांधा और उस दुपट्ट के सहारे खिड़की से उतर गयी. खिड़की से एक-एक कर उतरी युवतियों को किसी ने भी देखा. शेल्टर होम से जैसे युवतियां भागी हैं उस तरीके से हर कोई हैरान है. वहीं, शेल्टर होम में हुई इस घटना से शेल्टर होम के कर्मचारी सन्न हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शेल्टर होम के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं, लड़कियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस आस-पास के इलाके में लगी सीसीटीवी का का भी सहारा ले रही है.पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि पाटलिपुत्र कालोनी स्थित आशा किरण होम फॉर गर्ल्स नामक बालिका गृह से प्रात: करीब दो बजे चार लड़कियां फरार हो गयीं. उन्होंने बताया कि ये लड़कियां कई दुपट्टों को बांधकर उसके सहारे दूसरे तल से उतरकर फरार हुईं. इन लड़कियों को पिछले महीने ही उक्त बालिका गृह में लाया गया था. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करने के साथ फरार हुई लड़कियों की तलाश के प्रयास तेज कर दी हैं.
Related Posts
स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव ने किया पत्रकार के घायल पुत्र आकाश से मुलाकात, चिकित्सकों को दिये बेहतर इलाज के निर्देश
बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज पीएमसीएच जा कर पत्रकार इन्द्रजीत डे के घायल पुत्र आकाश…
गोपालगंज में थानाध्यक्ष और दरोगा बेच रहे थे शराब, एसपी ने किया गिरफ्तार
गोपालगंज: बैकुंठपुर थाने में तस्करों से जब्त की गई शराब को बेचते हुए थानाध्यक्ष व एक एएसआई को एसपी ने…
भागलपुर – भारतीय परंपरागत खेलो का महाकुम्भ 7 से 9 जून तक बिहार के सिल्क नगरी भागलपुर में होगा आयोजित, कई प्रदेशों के खिलाडियों का होगा जमावड़ा।
बिहार खेल एवं शिक्षा परिषद के तत्वावधान में दिनांक 7 से 9 जून 2019 तक भारतीय परंपरागत खेलो का महाकुम्भ…
