पटना : बिहार के शेल्टर होम से एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है. शहर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक बालिका गृह से रविवार प्रात: चार लड़कियां फरार हो गयीं. घटना पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्थित आशा किरण शेल्टर होम की है. फरार होने वाली चारों लड़कियां बिहार के बाहर की रहने वाली हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छान-बीन शुरू कर दी है. फरार हुई लड़कियों में से तीन की उम्र करीब 16 साल जबकि चौथी लड़की की आयु करीब 12 वर्ष है. जानकारी के मुताबिक युवतियों ने खिड़की से दुपट्टा बांधा और उस दुपट्ट के सहारे खिड़की से उतर गयी. खिड़की से एक-एक कर उतरी युवतियों को किसी ने भी देखा. शेल्टर होम से जैसे युवतियां भागी हैं उस तरीके से हर कोई हैरान है. वहीं, शेल्टर होम में हुई इस घटना से शेल्टर होम के कर्मचारी सन्न हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शेल्टर होम के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं, लड़कियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस आस-पास के इलाके में लगी सीसीटीवी का का भी सहारा ले रही है.पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि पाटलिपुत्र कालोनी स्थित आशा किरण होम फॉर गर्ल्स नामक बालिका गृह से प्रात: करीब दो बजे चार लड़कियां फरार हो गयीं. उन्होंने बताया कि ये लड़कियां कई दुपट्टों को बांधकर उसके सहारे दूसरे तल से उतरकर फरार हुईं. इन लड़कियों को पिछले महीने ही उक्त बालिका गृह में लाया गया था. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करने के साथ फरार हुई लड़कियों की तलाश के प्रयास तेज कर दी हैं.
Related Posts
सीएम की नजर से दूर हुआ कृषि और किसानी विकास :- नंदकिशोर यादव
पटना, 15 मई :- बिहार विधान सभा की लोक लेखा समिति के सभापति और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंदकिशोर यादव…
प्रेम यूथ फाउंडेशन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह
अंतरराष्ट्रीय युवा एकता शिविर में भाग लेने हेतु प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों के दल को भाजपा कला संस्कृति मंच…
नहीं रहे महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह
बिहार के विभूति भारत की शान आइंस्टाइन के सिद्धांत को चुनौती देने वाले महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह नहीं रहे…
