पटनाः राजधानी के चिरैयाटांड़ पुल के पास एक कार बर्निंग कार का रूप ले लिया । कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। चिरैयाटांड़ पूल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई । क्रिसमस डे होने के वजह से सड़कों पर भीड़ अधित थी । देखते ही देखते थोड़ी देर में कार जल कर स्वाहा हो गई । कार में लगी आग को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट मौजूद थी । मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी ।वहीं, मौके पर मौजूद लोग मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बनाने लगे। हालांकि कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है । इस आग से किसी के भी हताहत होने की सूचना नही है । आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोग भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन तबतक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी ।
Related Posts
“कोहबर” को एक नयी पहचान दिलाने वाले चेहरे का नाम है उषा झा
“अनूप नारायण सिंह “ मिथिला कला बिहार के मिथलांचल क्षेत्र की लोक कला है और ‘रामायण’ तथा ‘महाभारत’ में इसका…
जाने सेहत के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स में होता है विटामिन B12 ?
शरीर के लिए विटामिन B12 बेहद जरूरी है, इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यहां…
धनरुआ: छात्र को दबंगों ने मारी गोली, पीएमसीएच में मौत
धनरुआ: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया है। यहां नए साल के दूसरे…
