दो दिनों तक पटना पुलिस के लिए सर-दर्द बना अगवा प्रिंस अरवल के एक लाईन होटल से बरामद हो गया है। उल्लेनिये है कि बीते बुधवार को अपराधियों ने प्रिंस को अगवा कर लिया था। सातवीं का छात्र अक्षय उर्फ प्रिंस नैनीताल, दुर्गापुर के पार्वती प्रेमा जगृति सरस्वती विद्यालय का छात्र है। वह छुट्टियों में महज दो दिन पूर्व ही अपने घर बिहटा आया था। अब तक आ रही खबरों के अनुसार अपराधियों ने प्रिंस को अरवल के प्रसादी इंग्लिश गांव के एक पुल पर छोड़ दिया था,उसके बाद प्रिंस अकेले ही पास के लाईन होटल पर पहुंचा। लाईन होटल वाले ने इसकी सूचना पुलिस को फोन पर दी। खबर लिखे जाने तक बिहटा पुलिस अरवल रवाना हो गई थी। बताते चले पटना पुलिस ने इस अपहरण को गम्भीरतापूर्क लिया था। एसएसपी के नजर में अपहरण शुरू से ही संदेहात्मक था। इसमें सबसे अहम जिम्मेदारी प्रिंस की अपनी मां की मौत के बारे में सही पता लगाने का है। क्योंकि जांच के दौरान बताया गया कि शशिबाला उसकी सौतेली मां है। साथ ही मुकेश का कई अपराध की घटनाओं से वास्ता रहा है। परिवार में जमीन विवाद को लेकर पहले हुई घटनाओं को फिर से जांच करने की जरूरत है। इतना ही नहीं पिता के हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त मुकेश की अभी तक गिरफ्तारी क्यूं नहीं की गई इसकी भी समीक्षा होगी। बहरहाल अब बारी है पुलिस की वो क्या कहानी सामने रखती है।
Related Posts
शंकराचार्य सरस्वती के महाप्रयाण पर तेजस्वी ने जताया शोक
पटना। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के महाप्रयाण पर गहरी शोक संवेदना…
नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, शाहनवाज सहित नये मंत्रियों ने ली शपथ
पटना: आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार आखिर कार लम्बे समय के बाद हो हो गया है. मंगलवार को राजभवन के…
आमजन व मिथिला हितैषी मुद्दों के साथ राजनीतिक हिस्सेदारी की होगी बात – मिथिलावादी पार्टी
पटना।19 सितम्बर 2020:- बिहार की राजधानी पटना स्थित विद्यापति भवन में “मिथिलावादी पार्टी” का ऐतिहासिक घोषणा वृहत प्रेस कांफ्रेंस के…
