पटना: दुर्गा पूजा का रंग पूरी तरह से पटना पर चढ़ गया है। शहर के आकर्षक पूजा पंडाल के अलावा लाइटिंग को देखने पूरे पटना वासी सहित आस-पास के गांव के लोग आ रहे हैं। माँ के दर्शन का लोगों के बीच एक खास उत्साह दिख रहा है। पूरे पटना शहर का वातावरण भक्ति गीत-गानों से भक्तिमय हो गया है । शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर माँ दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है। कई पूजा पंडाल तो इतने आकर्षक है कि लोग मां के दर्शन के साथ पंडाल की भव्यता को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते दिखे। पटना शहर के डाकबंगला, फ्रेजर रोड, इनकम टैक्स गोलंबर, बेली रोड, राजा बाजार समेत सिटी इलाके में भक्तों की भारी भीड़ माता के दर्शन को दिखी। राजधानी में कई जगहों पर पूजा पंडाल में देश-विदेश के भवनों को दिखाया गया है। कई पंडालों में सामाजिक सन्देश देते झांकियो को प्रस्तुत किया गया है। डाकबंगला चौराहे पर नवयुवक संघ श्री दुर्गापूजा समिति ट्रस्ट द्वारा राजमहल जैसा पंडाल बनाया गया है। जिसकी भव्यता देखते बनती है। इसका डिजाइन कोलकाता आर्ट कॉलेज के कलाकार रितेश चटर्जी द्वारा किया गया है। इसके निर्माण में शीशा, कांच की चूड़ी, स्टोन, बालू, रेशम के धागा व सनपैक का इस्तेमाल किया गया है। पंडाल की ऊंचाई लगभग 80 फीट है। वहीँ कदमकुआं और मछुआ टोली में माता का बेहद ही आकर्षक पंडाल बनाया गया है। मछुआ टोली में माँ की प्रतिमा को कलाकारों ने बेहद सुन्दर स्वरुप दिया है।
Related Posts
सुमो पर हमला कायरता और हताशा का परिणामः नंदकिशोर
पटना 16 अगस्त । बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी पर हुए…
पटना। 30 अगस्त को मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2019 ऑडिशन होगा।
पटना। 30 अगस्त को मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2019 ऑडिशन होगा। इवेंट के क्षेत्र में अग्रणी रेड रत्ती की ओर…
कोरोना की वैक्सीन इस साल नवंबर तक आ सकती है-अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले कोरोना की वैक्सीन…
