पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी बंगला विवाद पर गुरुवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी तक टाल दिया है. चीफ जस्टिस एपी शाही की खंडपीठ ने तेजस्वी यादव की अपील पर सुनवाई की. इस दौरान तेजस्वी यादव के वकील ने अपील पर बहस करते हुए हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कोर्ट को बताया कि बंगला खाली करने का निर्देश नियमों के विरुद्ध हैं, विपक्ष के नेता होने के नाते उनका कैबिनेट मंत्री का दर्ज है. हालांकि, आज कोर्ट में एडवोकेट जेनरल मौजूद नहीं हो सके. मालूम हो कि उप मुख्यमंत्री के पद से हट जाने के बाद उपमुख्यमंत्री के नाम से आवंटित आवास को छोड़ने का निर्देश बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा तेजस्वी यादव को दिया गया था. चूंकि तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं इसलिए उन्हें विपक्ष के नेता के नाम पर आवंटित आवास में जाने को कहा गया था. लेकिन तेजस्वी यादव ने अपने पूर्व के आवास को खाली नहीं करते हुए हाईकोर्ट में बिहार विधान परिषद के द्वारा जारी किये गये पत्र को चुनौती दे दिया. हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद उनकी याचिका खारिज कर दिया था. उसी आदेश के खिलाफ डबल बेंच में यह याचिका दायर की गयी है.
Related Posts
पप्पू यादव एवं जाप के अन्य नेताओं ने मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है – एजाज अहमद
पटना 11 अगस्त 2020:-जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एवं राष्ट्रीय…
बिग ब्रेकिंग – सरकार ने कई बैंकों के आपस में विलय का किया ऐलान, अब देश में सिर्फ 12 सरकारी बैंक रह जाएंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंको के विलय को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा है कि…
12 देशों से 9534 लोग पहुँचे बिहार, गया में किया गया क्वारंटाइन
पटना, 04 जुलाई 2020- वीडियो कॉंफ्रेसिंग के माध्यम से मीडिया के साथ संवाद। सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क अनुपम कुमार,…
