पटना-पचरुखी चीनी मिल की जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासन व पुलिसिया कार्रवाई से नाराज बड़हरिया के जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह द्वारा इस्तीफा देने की जानकारी मिलते ही समर्थक हैरान हो गए। कहा जा रहा है कि पचरुखी में प्रशासन के रवैया से क्षुब्ध बड़हरिया विधायक ने अपना इस्तीफा रविवार को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को सौंपा, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने श्याम बहादुर सिंह का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। जेडीयू के मीडिया संयोजक निकेशचंद तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, उन्होंने विधायक को क्षेत्र में जाकर अपना कार्य करने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन गलती करेगा तो कार्रवाई होगी। जेडीयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधायक का मोबाइल बंद आ रहा है, उनके इस्तीफा देने व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उसे स्वीकार नहीं करने की जानकारी भी मिल रही है।
Related Posts
बिहार में शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार चीनी नागरिक जमानत पर रिहा
पटना : बिहार में शराबबंदी कानून के तहत जेल में डाले गये एक चीनी नागरिक को 25 दिन के बाद…
राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मुख्यालय आईजी नैयर हसनैन खां को आईजी प्रोविजन का…
भोजपुरी अभिनेता राघव नैय्यर ने सुनील शेट्टी के साथ किया गोवा में परफॉर्म
राघव नैय्यर ने कल देर शाम बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ गोवा के…
