गोवा : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार और कला संस्कृति निदेशालय, गोवा के तत्वावधान में गोवा की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले फोंडा के राजीव गांधी कला केंद्र में बिहार महोत्सव 2018 का सफलतापूर्वक समापन हो गया. इस दौरान गोवा की महामहिम राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि समेत बिहार से आये सभी कलाकारों को राजभवन में आमंत्रित किया और उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर ऋषि ने बिहार महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महामहिम राज्यपाल, कला संस्कृति निदेशालय, गोवा, मिथिला समाज, छठ पूजा समिति और गोवा के लोगों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि गोवा में बिहार महोत्सव के सफल आयोजन में इन सबों का सार्थक सहयोग मिला. यहां लोगों ने अतिथि देवो भव: परंपरा के साथ हमारा सत्कार किया. महोत्सव में दोनों राज्यों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली. वहीं, बिहार महोत्सव के अंतिम दिन समापन समारोह से पहले कलाकारों ने अपनी कला के जरिये बिहार को गोवा में प्रस्तुत किया. महोत्सव के अंतिम दिन की शुरूआत बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के गौरव गान से हुआ, जिसे महोत्सव में आये दर्शकों को खूब पसंद आयी. उसके बाद भिखारी ठाकुर परंपरा की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत किया, जिस पर खूब तालियां बजीं. उन्होंने भोजपुरी में एक से बढ़ कर एक लोकगीत पर लोगों को खूब झूमाया. इसे बाद अनु सिन्हा ने उर्वशी नृत्य नाटिका की प्रस्तुत दी. वंदना ज्योर्तिमयी ग़जल की प्रस्तुति दी. अमित पासवान लोकगीत और पूर्णिया कला रंग मंच द्वारा रोटी नाटक का मंचन किया गया. कुमारी अभिलाषा ने शास्त्रीय गायन किया. रंजना झा मैथिली लोकगीत प्रस्तुत किया. दरभंगा के समित मल्लिक ध्रुपद और विश्वनाथ शरण सिंह द्वारा नौटंकी नृत्य नाटिका की रंगारंग प्रस्तुति के साथ बिहार महोत्सव 2018 का समापन हो गया. इस कार्यक्रम में मंच संचालन का जिम्मा तन्वी सिन्हा ने बखूबी निभाया . समापन समारोह में कला संस्कृति एवं युवा, विभाग के उप सचिव तारानंद वियोगी, बिहार संगीत नाटक अकादमी के सेक्रेटरी विनोद अनुपम, छठ पूजा समिति गोवा के महासचिव सिद्धेश्वर नाथ मिश्र मौजूद रहे.
Related Posts
आरा-छपरा और दीधा-सोनपुर पुल का लोकार्पण लालू प्रसाद के जन्मदिन बजाय 05 जून सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस को हो
बिहार के दो महत्वपूर्ण पुल आरा-छपरा और दीधा-सोनपुर का लोकार्पण चारा घोटाले के सजायफ्ता लालू प्रसाद के जन्मदिन 11 जून…
लखनऊ – बिहारी बाबु को बिहार तो पत्नी को यूपी आया रास, पूनम सिन्हा ने किया लखनऊ से किया नामांकन, शत्रुघ्न की उपस्तिथिति पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
बिहारी बाबु की पत्नी को यूपी रास आ गया। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सिने स्टार और कांग्रेस…
पटना को चढ़ा पारम्परिक परिधानों का रंग, ‘‘सभ्यता‘‘ खोल रहा है अपना दूसरा स्टोर, देश में होगा यह 55वां स्टोर
पटना, 1 सितंबर 2017। देश का प्रीमियम एथनिक वियर ब्रांड ‘सभ्यता‘ पटना मे। पटना में ‘सभ्यता‘ का यह दूसरा स्टोर खोला…
