पटना: 2006 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी गरिमा मलिक ने बतौर एसएसपी शुक्रवार को पटना में अपना पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान पटना पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने उन्हें सलामी देकर उनका स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के साथ ही गरिमा ने अपराध पर नकेस कसने को लेकर कहा कि हर हाल में कानून का राज स्थापित होगा. यही होगी पटना पुलिस की पहचान और अगर जिसने अपराध को लेकर लापरवाही दिखाई, वैसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि मनु महाराज के डीआईजी बनने के बाद पटना के एसएसपी पद पर गरिमा मलिक काबिज हुई हैं.
Related Posts
पप्पू यादव के अभियान एक मुट्ठी दान गरीबों के चेहरे पर मुस्कान कार्यक्रम को बल राज्य के सभी जिलों में मिल रहा है- एजाज अहम
23 अप्रैल 2020 : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय…
दर्शकों को पसंद आया ये खुबसूरत भोजपुरी गाना, रिलीज के साथ वायरल हुआ
वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर सुपरहिट गाना “बड़ा तू धोखेबाज़ राजा” रिलीज होते ही वायरल हो गया…
नीतीश के पूर्ण शराब बंदी को झटका , हाईकोर्ट ने फैसला किया रद्द
पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बिहार सरकार के पूर्ण शराबंबदी के फैसले को बड़ा झटका दिया. नीतीश कुमार के शराबबंदी…
