कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि पार्टी का कैम्ब्रिज एनालिटिका से कोई संबंध नहीं है साथ ही उन्होंने कानून मंत्री रविशंकर पर एजेंडे को भटकाने के लिए छूट बोलने का आरोप भी लगाया। कानून मंत्री ने एक व्हिसल ब्लोअर के कबूलना में का जिक्र कर दावा किया था कि डाटा कंपनी ने विपक्षी पार्टी के लिए काम किया था। सुरजेवाला ने ओबीआई में साझेदार एक भारतीय नागरिक के बयान का इस्तेमाल किया। इस व्यक्ति ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए एक एनआरआई ने अघोषित धन के जरिए विवादास्पद कंपनी की सेवाएं ली थीं। सुरजेवाला ने सवाल किया कि प्रसाद को भारतीय नागरिक से ज्यादा क्या विदेशी नागरिक पर भरोसा है।
कांग्रेस का कैम्ब्रिज एनालिटिका से कोई लेना देना नहीं : सुरजेवाला
