क्या आप नमो, अमित शाह, योगी, राहुल, शीला, केजरी, माया, सिसोदिया को एक जगह पर देखना चाहते हैं ? तो चलिए मेरे साथ दिल्ली के जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में।
अरे भाई ये सारे नाम आम के हैं।
यहाँ उपलब्ध है 500 किस्मो के आम
आम महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है यहाँ जिसमें आम की करीब 500 किस्में प्रदर्शित है।
अलग-अलग राज्यों से 500 से ज्यादा किस्म के आम प्रदर्शित किए गए हैं।
महोत्सव में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और पंजाब से आम उत्पादक 500 से ज्यादा किस्मों के आम लेकर पहुंचे हैं।
कुछ उल्लेखनीय आम की किस्में :
हुस्नआरा , सचिन , कोहिनूर , मेनका , वरुण , सुर्खी , फजली , सुनेहरा , ज्योति , वनराज , दूधिया , केशर , गुलाब खास , जहांगीर , सिंधु , रामकेला , पुलिस , सदाबहार , बादशाह पसन्द , अमीर पसन्द , सूरजमुखी , नाजुक परी , नीम , काली मिश्री , कैप्सूल , फुरफुर ,चंपा , सफेदा , बटन , गुला , मोतीचूर , जलेबी , ठपका , नशापत्ति , पेरी पौना।
आम खाओ प्रतियोगिता भी है आयोजित
6 जुलाई के शाम को 4 बजे महिलाओं के लिए और 7 जुलाई को शाम 4 बजे से पुरुषों के लिए आम खाओ प्रतियोगिता होगी।
साथ ही बच्चों के लिए मैंगो क्विज , स्लोगन लेखन प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन चल रहा है।
एक विशेषता इस आयोजन की कि इसमें सांस्कृतिक आयोजन की जबरदस्त धूम है।
आम महोत्सव प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चल रहा है। महोत्सव कल 6 जुलाई से शुरू हुआ और कल 7 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।
यहाँ पहुँचना बहुत आसान है।
निकटवर्ती मेट्रो स्टेशन तिलकनगर है जहाँ से दर्शकों के लिए नि:शुल्क शटल की सुविधा दिल्ली हाट तक के लिए प्रदान की जा रही है।
बस से जाने वालों के लिए कई बस है।
763 , 832 , 711 , 794 से आप यहाँ आ सकते हैं ।
निजी वाहन से आनेवालों के लिए पार्किंग की बहुत अच्छी ब्यवस्था है।
यदि आम में आपकी दिलचस्पी है तो सोच क्या रहे हैं निकल पड़िये दिल्ली हाट की तरफ।





