ऐपिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए चुनी गई सृष्टि

बिहार :-  के सिवान जिले के गुठनी प्रखंड के मैरिटार गांव निवासी पूर्व मुखिया विंध्यांचल सिंह की सुपुत्री  सृष्टि सिंह  जुलाई माह में समोआ की राजधानी ऐपिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए चुनी गई है।

2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा सृस्टि रह चुकी है

सृष्टि सिंह का चयन बीते दिनों एन आई एस पटियाला में आयोजित एक चयन खेल स्पर्धा के दौरान किया गया।  इस खेल के दौरान 87 किलो भारवर्ग स्नैच में 96 किलोग्राम क्लीन और जर्क में 118 किलोग्राम यानी कुल 214 किलोग्राम भार उठाया।   समोआ देश में राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 7 से 14 जुलाई माह में होना है।

2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा सृस्टि रह चुकी है।  इस खेल दौरान इन्होंने भारत को पदक देने से चूक गई थी।  जापान इंडोनेशिया जकार्ता बुल्गारिया सहित कई देशों में भारत के लिए प्रतिधित्व कर चुकी है.

 विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *