उत्तर कश्मीर के उरी नगर में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने बल के एक बटालियन मुख्यालय पर हमला किया। जिसमे 17जवान शहीद हो गए | यह हाल के वर्षों में सेना पर होने वाले भीषण हमलों में से एक है। आतंकवादियों द्वारा शिविर पर हमला करने के बाद विस्फोट एवं गोलीबारी शुरू हो गई। शिविर पर हमला सुबह चार बजे शुरू हुआ। शिविर श्रीनगर से 102 किलोमीटर दूर उरी नगर स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय से कुछ मीटर दूर स्थित है।सूत्रों ने बताया कि डोगरा रेजीमेंट के जवान एक टेंट में सो रहे थे जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग ने आसपास के बैरकों को अपनी चपेट में ले लिया। आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गए। हमले में 19 अन्य कर्मी घायल हो गए। हमले में शामिल चार आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।
Related Posts
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी को लेकर आनंद पंडित बनायेंगे साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार बॉलीवुड स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों…
बिग ब्रेकिंग – जलजमाव के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने किया पटना बाईपास पर आवागमन ठप्।
बिग ब्रेकिंग – जलजमाव के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने किया पटना बाईपास पर आवागमन ठप्। पटना बाईपास को सैकड़ो की…
सीटों के बीच में फस गया है एनडीए एवं महागठबंधन
बिहार विधानसभा चुनाव में एक बात तो तय है कि मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच ही होने वाला…
