रांची। आज बीजेपी नेता रघुवर दास झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने गए हैं। 14 साल के की मिलीजुली सरकार के बाद आज राज्य को पहली स्थिर सरकार मिलीई। रघुवर दास ने आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एक समारोह झारखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में पीएम को भी जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। रघुवर दास के बाद नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, लुईस मरांडी और चंद्र प्रकाश चौधरी ने शपथ ली है। नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी से विधायक हैं। सीपी सिंह रांची से विधायक हैं, चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ से आजसू के विधायक हैं।
आज बीजेपी नेता रघुवर दास झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने
