वैसे तो फिल्मी सितारों की शादियां बेहद खास होती है, लेकिन कई शादियां गुपचुप और बिना किसी तामझाम के भी देखने को मिलती है। हाल के दिनों में भोजपुरी फ़िल्म के सुपर स्टार पवन सिंह की शादी और उनकी दुल्हन की बातें शुर्खियों में दिखी। उनका नाम भोजपुरी फ़िल्म की नायिका अक्षरा सिंह के साथ भी जोड़ा गया। लेकिन अब पता चला है कि पवन की दुल्हनियां अक्षरा नहीं बल्कि बलिया की ज्योति सिंह के साथ होने जा रही है। बता दें कि पवन सिंह दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।अभिनेता पवन सिंह और ज्योति सिंह 6 मार्च को बलिया में परिणय सूत्र में बंधेंगे। जानकारी अनुसार इस शादी में मीडिया और हाईप्रोफाईल मेहमानों को न्योता नहींं दिया गया है। जिससे साफ पता चलता है कि पवन यह शादी बिना किसी ताम-झाम के करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पवन की पहली शादी आरा के ही नीलम सिंह के साथ हुई थी। डिप्रेशन की शिकार नीलम ने मुंबई मे सुसाईड कर लिया था।
अभिनेत्री मोनालिसा के साथ ब्रेक अप के बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ पवन का नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन ज्योति के साथ शादी की खबर कन्फर्म होने के बाद सभी कयासो पर विराम लग गया है। बलिया के एक रसूखदार राजपूत परिवार से आने वाली ज्योति अभी स्नातक की छात्रा है। ज्योति का फिल्म व ग्लैमर से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
अक्षरा नहीं बल्कि ज्योति बनेगी पवन सिंह की दुल्हनियां
![](https://biharpatrika.in/wp-content/uploads/IMG-20180305-WA0003.jpg)