
बेतिया :- बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर सेविका-सहायिकाओं के राज्य व्यापी हड़ताल यूनियन के प्रतिनिधियों एवं सरकार के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हो गई। प्रेस वार्ता करते हुए अध्यक्ष संरक्षक ओमप्रकाश कांति ने कहा कि 54 दिनों तक चले हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा करते हुए। बिहार के सभी सेविका तथा सहायिका का को 17 मई से काम पर वापस लौटने तथा केंद्र का नियमानुकूल स्कूल से यात्रा शुरू करने का आवाहन यूनियन ने किया यूनियन एवं सरकार के बीच हुई वार्ता के अनुसार इस लंबी हड़ताल से सेविका एवं सहायिका को कई ऐतिहासिक लाभ मिला है। सर्वप्रथम 24 वर्षों से सेविका सहायिका के काम करने की अधिकतम उम्र सीमा 60 वर्ष को समाप्त करते हुए शारीरिक क्षमता के अनुसार सक्षम होने तक काम करती रहेंगी। अच्छाई स्वीकृति हुई है। साथ में काम की अवधि में सेविका सहायिका के साथ के साथ किसी तरह की घटना घटित होने , मौत होने पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा का लाभ मिल, 1 वर्ष में 16 आकस्मिक अवकाश 180 दिनों में मातृत्व अवकाश का लाभ तथा 10 वर्षों से ज्यादा दिनों तक कार्यरत सेविका सहायिका को सीनियरिटी के आधार पर प्रवेक्षिका एवं उनके प्रोन्नति देने के साथ साथ अन्य कई मांगों पर सहमति बनी है। राज्य व्यापी हड़ताल सरकार को सेविका सहायिका के प्रति गंभीर बना दिया है। पश्चिम चंपारण यूनियन ने इस ऐतिहासिक जीत बताते हुए यूनियन के राज्य नेतृत्व के निर्देश देते हुए पश्चिम चंपारण के सभी सेविका-सहायिका से काम पर वापस लौटने का आवाहन किया है। साथ ही संगठन को और मजबूत करने का एलान किया गया है। मौके पर यूनियन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश कांति महासचिव संध्या कुमारी, डॉक्टर वसंत शर्मा, जूनियर लता, गोदावरी देवी, मीणा कुशवाहा, सुमन देवी, अजय वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित।
