पटना- सूबे सहित राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है । सरकार लाख दावे कर ले लेकिन सरकार के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं । डेंगू से एक बार फिर बार फिर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सृष्टि राज की बुधवार की देर रात मौत हो गई । आपको बता दें कि सृष्टि राज पिछले 2 दिनों से डेंगू से पीड़ित थे । सृष्टि राज का इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था । लेकिन इलाज के दौरान सृष्टि राज को डॉक्टर नहीं बचा पाए और उनकी मौत हो गई । आपको बता दें हाल ही में सृष्टि राज सहरसा के एसडीसी बनाए गए थे । इससे पहले वो नालंदा के हिलसा में एसडीओ के पद पर तैनात थे । बिहार में डेंगू से किसी अधिकारी की मौत का यह पहला मामला नहीं हैं । इससे पहले भी पटना की रहने वाली संगीता कुमार की डेंगू की वजह से मौत हो गई थी । संगीता गोपालगंज में समाज कल्याण विभाग की समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) में बतौर डीपीओ के पद पर तैनात थीं ।
Related Posts
शर्मनाक: गंगा में नहा रही महिला को खींचकर किया गैंगरेप, एक वहशी लूटता रहा अस्मत-दूसरा बनाता रहा वीडियो, पहले किनारे और फिर गंगा में ले जाकर की दरिंदगी
पटना- बाढ़ थाना क्षेत्र में दरिंदों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह जल गोविमद…
बढ़ते जलस्तर के कारण पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज एवं दरभंगा जिला प्रशासन सतर्क, किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिये जिला प्रशासन तैयार, राहत एवं बचाव कार्य जारी
नेपाल के तराई क्षेत्र में एवं उत्तर बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही वर्षापात के कारण उत्तर बिहार…
इंटरनेट पर उपलब्ध पोर्न साइट्स एवं अनुचित सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इंटरनेट पर उपलब्ध पोर्न साइट्स एवं अनुचित सामग्री पर प्रतिबंध…
