वैशाली: सदर अस्पताल में शनिवार को एक मरीज घंटों सदर अस्पताल में फेंके गए कूड़े में पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोगों की शिकायत पर उसे दोबारा मरहम पट्टी कर वार्ड में रखा गया। बताया जाता है कि मरीज अज्ञात है और शुक्रवार को घायल स्थिति में लाया गया था। जिस तरह के घाव उसके शरीर पर है उससे लगता है कि ये आग से झुलस गया था। ये बोलने की भी स्थिति में नहीं है। अस्पताल कर्मियों ने इसका इलाज कर सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया था, लेकिन सुबह में यह मरीज अस्पताल परिसर में ही कूड़े के ढेर में मिला। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसे देखा और अस्पताल प्रशासन से शिकायत की तो अस्पताल कर्मियों ने दोबारा इसकी मरहम पट्टी की गई और वार्ड में भर्ती कराया गया।
Related Posts
कोरोना का कहर- राज्य के डिप्टी सीएम सहित अन्य नेता हुए कोरोना पोजिटिव
पटना :-कोविड काल में बिहार में चुनाव धीरे-धीरे कहर बनता जा रहा है. आम जन, मंत्री, विधायक, पत्रकारों में संक्रमण…
नीतिन नवीन ने अब्दुल जलील मस्तान के खिलाफ FIR दर्ज किया
पटना :-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले बिहार के मद्यनिषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के…
बिहार व उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ती खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ की शूटिंग सितंबर से
वैश्विक महामारी कोरोना के बीच देश अब अनलॉक 4 की ओर बढ़ चला है और स्थितियां धीरे – धीरे सामान्य…
