पटना : “राष्ट्रीय महिला सेना “की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधा सिंह राठौर आज ने एक प्रेस वार्ता कर सूबे में महिलाओ पर हो रहे निरंतर अपराध पर रोष व्यक्त किया है | सुधा सिंह राठौर ने कहा की आज महिलायें कही भी सुरक्षित नहीं है | चाहे वो घर में हो या बाहर , हर जगह महिलाओं पर शोषण की तलवार लटकी हुई है |एक मिशाल दे कर कहा हाइवे से सटे दौलतपुर गॉंव में सड़क जैसी बुनियादी चीजे नहीं है | जिससे गॉंव की लडकी या महिला किसी भी सूरत में गाँव से बाहर शाम होने के बाद नहीं निकलना चाहती हैं। इस अवसर पर सुधा सिंह राठौर ने राष्ट्रीय महिला सेना दव् रा हाल में किये गये कार्यो का लेखा-जोखा भी पेश किया। इस मौके पर सीतामढी की वीणा देवी मौजूद थी। उन्होनें अपने ऊपर हुए पति के अत्यचार को अपने शब्दों में व्यक्त किया। इस अवसर पर सुधा सिंह राठौर ने इस कार्य को अंजाम देने के दरम्यान होने वाली अपनी परेशानियों का भी उल्लेख किया। किस प्रकार उनके फोन पर धमकी आती है। सरकार से अपनी सुरक्षा की माँग की। इस संस्था के गठन के उद्देशों पर सुधा सिंह ने कहा हमारी संस्था सिर्फ महिलाओं पर होनें वाले अत्यचारों पर आवाज ही नहीं उठाती इनकों आत्म निर्भर बनाती है। हम महिला के योग्यता के अनुसार उनकों रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं। सरकार पर ऊँगली उठाते हुए कहा की आज इस क्षेत्र में सरकार क्या कर रही है | उन्होंने ये भी कहा की महिला सशक्तिकरण पर कुछ नहीं हुआ है , आरक्षण ३३ % देने की बात थी वो भी नहीं हुआ | राष्ट्रीयअध्यक्ष सुधा सिंह राठौर ने कहा की हमने अब तक सैकडो महिलाओं को न्याय दिलाया है , और आगे भी न्याय दिलाते रहूंगी |
राष्ट्रीय महिला सेना के द्वार महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
